नदीगांव-उरई । थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें करीब 15 महिलाएं घायल हो गईं। इनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुरचौली निवासी श्रद्धालु जवारे चढ़ाने के लिए रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान नदीगांव थाना क्षेत्र में रंजीत का डेरा के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इनमें से 5 महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।







Leave a comment