0 मंगलसूत्र, झुमकी सहित बैग छीनकर फरार
कोंच-उरई। कोंच कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम गोराकरनपुर व बस्ती में बाईक सवारो ने महिला से तमंचा लगाकर मारपीट के अलावा महिला से जेवरात लूटे। गौरतलब बात ये है कि तीन लुटेेरों ने महिला व युवक के साथ जमकर मारपीट और महिला से कहा जो भी है निकाल दो वरना जान से हाथ धो बैठोगी। मालूम हो कि संतोष कुशवाहा पुत्र सीताराम निवासी सतोह व बाहनिज बहु रागनी पत्नी वीरु कुशवाहा निवासी गाँधी नगर कोंच के साथ रेढ़र थाना के ग्राम रुधावली से अपने घर कोंच आ रही थी। तभी करीब 8 बजे रात्रि में गोराकरनपुर व बस्ती के बीच में तीन बाईक सवार लुटेरो ने पीछा किया और आगे आकर गाड़ी रोक ली तमंचा निकालकर कहा कि जो भी हो निकाल दो। महिला रागनि ने मंगलसूत्र झुमकी के अलावा कई कीमती जेवरात निकाल दिया साथ ही बैग भी छीन ले गये। बाईक सवार संतोष के साथ भी मारपीट करते हुये बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गये। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुयी और 15 दिन भी नहीं बीते है की ताबड़तोड़ चोरियों भी ग्राम तीतरा व बिरौरा में चोरो ने अपने हाथ साफ कर दिये थे। पुलिस एक मामला खोल नहीं पाती कि दूसरा तैयार हो जाता है। अब तो कोंच कोतवाली पुलिस उलझी नजर आ रही है। वही कस्बे में भी चोरियों की बाढ़ आयी हुयी थी। अब तो पुलिस को शीघ्र ही मामला खोलने होगें।







Leave a comment