0 राष्ट्रीय सेवा योजना से सीख ले स्वंयसेवक: डाॅ0 बौहरे
16-konch-02कोंच-उरई। सूरज ज्ञान महाविद्यालय जालौन रोड पंचानन चैराहा के सभागार में कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत एन.एस.एस. प्रथम ईकाई का विशेष शिविर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रहे महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी के.के. सोनी ने भी अपने विचार रखे वही विशिष्ट अतिथि में रहे इण्टर काॅलेज के प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राजावत महाविद्यालय के प्रवक्ता रोहित राठौर ने अपने विचारो से स्वयं सेवको को सम्बोधित किया और कहा कि स्वयं सेवको को भारतीय संस्कृति को पुनः स्थिति करने की जरुरत है जिसमें स्वयं सेवक व स्वयं सेविका यज्ञ में आहूति का कार्य करे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर हरे प्रधानाचार्य डाॅ. वीरेन्द्र बौहरे ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि महाविद्यालय परिवार छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के लिये सर्वश्रेष्ठ कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.एड. विभाग के प्रवक्ता डाॅ. आशुतोष मिश्रा ने किया इस दौरान मौजूद रहे शिवम बजाज शिवा पटेल मृदुल द्विवेदी विकास ठाकुर आशीष कुमार अनिल कुमार भोलाराम के अलावा स्वयं सेवको में दीपक कुमार प्रियंका दिनकर अर्चना आकांक्षा अंचल प्रियंका के अलावा कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment