16-konch-01कोंच-उरई। संस्कारयुक्त राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर राष्ट्र के लिये समर्पित होने के लिये युवाओं के को तैयार करता है संघ। आज देश में जो कुछ बदलाव नजर आता दिख रहा है लोगो में हिन्दुत्व की भावना जाग्रत हुई है राष्ट्रवाद की ओर झुकाव हुआ है ये सब संघ की नित्य लगने वाली शाखा का ही प्रभाव है। उक्त उद्गार व्यक्त किये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख गजेन्द्र सिंह ने। श्री सिंह यहाॅ से 9 किमी. दूर ग्राम सिमिरिया के इण्टर काॅलेज में आयोजित सात दिवसीय संघ के प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग में उपस्थित स्वयं सेवको को सम्बोधित कर रहे थे। जिले भर से आये लगभग डेढ़ सैकड़ा स्वयं सेवको को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा आप लोग प्रशिक्षण में जो सीखकर जाये उसका उपयोग शाखाओं पर करें तथा समाज को बताये उन्होंने राष्ट्रभक्ति से सम्बंधित दर्जनों उदाहरण स्वयं सवेको के सामने रखें। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह ओमनारायण मिश्रा गौरक्षा सेवा समिति के प्रांत प्रमुख रामबहादुर निरंजन जिला प्रचारक पियूष कुमार जिला कार्यवाह भुवनेश ओंकार बेढ़व नरेन्द्र पटेल धीरेन्द्र निरंजन अनिल निरंजन सुरेन्द्र कुमार निरंजन मुन्नालाल बरोंदा रामकृष्ण निरंजन सह चालक शत्रुघ्न सिंह रामपुरा अनिल कुमार निरंजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment