कोंच-उरई। धर्मादा रक्षिणी सभा की चुानव प्रक्रिया सम्बंधी जानकारी की सार्वजनिक जिससे चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हो सके। धर्मादा रक्षिणी सभा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया कि सभापति उपसभापति मंत्री उपमंत्री कोषाध्यक्ष निरीक्षक आदि पदो पर चुनाव होना है। जिसमें व्यापारी वर्ग से 9 तथा कृषक वर्ग से तीन सदस्यों का निर्वाचन होना है। व्यापारी सीट के लिये व्यापारी मतदाता तथा कृषक वर्ग लिये कृषक मतदाता ही वोट डाल सकेगे। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों के लिये नामांकन शुल्क 1001 रु. और सदस्य पद के लिये नामांकन शुल्क 501 रु. होगी जो किसी भी हालत में वापिस नहीं होगा। मतदाता सूची निःशुल्क दी जायेगी दूसरी प्रति प्राप्त करने के लिये 10 रुपये अतिरिक्त देने होगे और दोनो मतदाता सूची लेने के लिये 20 रु. का नगद भुगतान करना होगा।
चुनाव कार्यक्रम
मतदाता सूची का प्रकाशन 22 नवम्बर 2016 को आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर आपत्ति निरस्तारण की तिथि 26 नवम्बर अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 नवम्बर को होगा। नामांकन 7 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक होगा नामंाकन प्रत्याशी का ही दिया जायेगा। नामांकन पत्रो की जांच दिनांक 07 दिसम्बर 2016 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। नामांकन पत्रो की वापिसी दिनांक 10 दिसम्बर 2016 को समय प्रातः 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दिनांक 18 दिसम्बर दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सम्पन्न कराया जायेगा तत्पश्चात 4 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी तथा विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी।







Leave a comment