16orai05रामपुरा -उरई ।सूत्रों से खबर मिली है कि लिडऊपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह भदौरिया का कथित अपहृत पुत्र श्याम सिंह उर्फ लल्लू कुठौंद पुलिस ने औरैया में खोज कर हिरासत में ले लिया है हालांकि अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की जा रही है ।

पता चला है कि लल्लू अपनी प्रेमिका के साथ भूमिगत होने के लिए अपहरण का स्वांग रचा रहा था ।उसके इस खेल से पूरे क्षेत्र में भय और सनसनी का माहौल बन गया था लेकिन कुठौंद पुलिस ने इस कहानी का पटाक्षेप कर सनसनी का अंत कर दिया है ।

Leave a comment