इन्दौर से पटना जाने वाली ट्रेन 19321 इन्दौर-पटना एक्सप्रेस झांसी-कानपुर रेल लाइन पर पुखराया और मलासा स्टेशन के बीच पटरी से उतर गई। जिससे उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोगों के मरने की खबर आ रही है। जबकि सैकड़ों घायल है। सूचना पर अधिकारी पर दुर्घटना राहत गाड़ी मौके पर पहुंच गया है।

रविवार की तड़के सुबह इन्दौर से पटना जाने वाली ट्रेन 19321 पुखराया और मलासा स्टेशन के बीच चल रही थी। ट्रेन में सभी गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक ट्रेन पटरी से उतर गई। जिससे ट्रेन यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पटरी से ट्रेन उतरने से लगभग एक दर्जन से अधिक से लोग मर गये। जबकि आधा सैकड़ा घायल बताये गये है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, रेल प्रशासन मौके पर पहुंच गये है।

Leave a comment