cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। देवनगर चैराहे पर लोहा पीटा के पास अज्ञात दो बैग मिलने से हडकम्प मच गया। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने उक्त मामलो को सज्ञांन में लेते हुये अज्ञात बैग को खगंाला लेकिन उसमे कपडे निकलने से पुलिस ने राहत की सांस ली।
देवनगर चैराहे स्थित नथू लोहा पीटा के डेरे पर रात्रि मे अज्ञात लोग दो बैग छोड़ गये। जब सुबह हुई तो नथू ने अज्ञात बैग को देखा तो उनके होश उड़ गये। अज्ञात बैग की जानकारी जिनको भी मिली वह भी वही एकत्रित हो गये। लोगो को शक था कि कही उक्त बैग में नोट या कही बंब आदि तो नही है। इस बात को लेकर पूरे चैराहे पर हडकम्प मच गया। उक्त बैग को किसी ने हाथ तक नही लगाया और इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने भी अज्ञात बैगो को देखकर शंका जाहिर की लेकिन जब बैगो को खोलकर देखा गया तो उसमे कपडे निकलने से पुलिस ने राहत की सांस ली।

Leave a comment