उरई। सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को याद कर श्रद्धांजलि देने के लिए 20 नवंबर को पूरी दुनियां में आयोजन होते हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर भी प्रशासन ने नागरिकों की सहभागिता के बीच मोमबत्तियां जलाकर गत् वर्ष सड़क हादसों में दिवंगत होने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शहीद भगत सिंह चैराहे पर अपर जिलाधिकारी आरके सिंह के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव, संभागीय सहायक परिवहन अधिकारी प्रशासन आदित्य कुमार त्रिपाठी, डाॅ. अलका नायक, शिक्षक नेता युद्धवीर कंथरिया, यातायात निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, मेराज सिददीकी, भारत विकास परिषद के प्रांतीय मंत्री इं. अजय इटौरिया, ममता स्वर्णकार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह लापरवाही से वाहनों का चालन और यातायात नियमों की अनदेखी है। इस पर रोक के लिए लोगों को जागरूक करने के प्रयास किये जा रहे हैं तांकि दुर्घटनाओं में अकाल मौतों को रोका जा सके।







Leave a comment