0 21 कनेक्शन काटे 9 पर हुई प्राथमिकी
कोंच-उरई। राजस्व की बढ़ोत्तरी करने व बिजली चोरी रोकने के लिये एस.डी.ओ. कौशेलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता विद्युत कन्हैया लाल ने अपनी स्थानीय टीम के साथ नगर के विभिन्न मुहल्ला में चलाया सघन विद्युत चैकिंग अभियान जिसके तहत 2 लाख 20 हजार की वसूली की गई तो 9 उपभोक्ताओं के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी 21 कनेक्शन विच्छेदित किये गये 3 मीटर बदले गये। बड़ी दोहर आराजी लाइन नया पटेल नगर जवाहर नगर आदि मुहल्लों में चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें उपभोक्ताओं को स्वयं एस.डी.ओ. कौशलेन्द्र सिंह ने बताया कि वे अपना शेष बिल जमा कराये जिससे परेशानी से बचा जा सके जहाॅ तक बात रुपयों की है तो पुराने नोटो को विद्युत बिल में स्वीकार किया जा रहा है वही अवर अभियंता कन्हैया लाल ने डिसकनेक्ट हुये कनेक्शनो के उपभोक्ताओं से कहा कि बगैर बिल अदायगी किये यदि कनेक्शन जुड़े मिले तो प्राथमिकी कराने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा टीम में शामिल रहे रविकांत अखिलेश अरविन्द राजकुमार पिन्टू शर्मा जीतू शर्मा महेन्द्र निरंजन महेन्द्र गुप्ता आदि।
इनके खिलाफ हुई प्राथमिकी
सुल्तान पुत्र अजीज परमाई पुत्र मातादीन रफीक अहमद पुत्र फकीरे कबीर अहमद पुत्र जागीर अहमद क्रमशः निवासी बड़ी दोहर, आराजी लाइन पुष्पादेवी पत्नी मलखान सिंह फूलमतीदेवी पत्नी के.आर. पाल रामवीर पाल निवासी नया पटेल नगर सत्तार पुत्र अब्दुल रहमान निवासी जवाहर नगर आदि।







Leave a comment