01orai04उरई। कैलेंडर नव वर्ष के पहले दिन शहर के सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान हुए विशेष हवन पूजन में भगवान से देश और जिले के लोगों की खुशहाली व तरक्की की प्रार्थना की गई। ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत और भंडारा के आयोजक सिद्धन महाराज ने कहा कि सभी के कल्याण की कामना से नव वर्ष का शुभारंभ जनजीवन की सुख शांति और समृद्धि का रास्ता तैयार होता है।
नव वर्ष के पहले दिन लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाओं के साथ शहर के सबसे बड़े ठड़ेश्वरी मंदिर में दर्शन करके भगवान का आशीर्वाद लिया। आस्था के इस केंद्र में नव वर्ष के पहले दिन लगने वाले भक्तों के तांता को ध्यान में रखते हुए गत् 23 वर्षों से सर्व समाज ठड़ेश्वरी मंदिर समारोह का आयोजन करने की परंपरा चली आ रही है। इस बार इसी परंपरा की कड़ी में हवन-पूजन के साथ नव वर्ष क अनुष्ठान की शुरूआत की गई। इसके बाद सुबह से शाम तक निरंतर भंडारा चला जिसमें लगभग 10 हजार लोगों ने प्रसाद पाया।
मंदिर के स्वयं सेवक मिथलेश त्रिवेदी, अग्निवेश चतुर्वेदी, ओमजी गुर्जर, सौरभ द्विवेदी, आकाश, राजेश, आनंद भंडारे में भक्तों को प्रसाद खिलाने में अहिर्निश जुटे रहे।

Leave a comment