कोंच-उरई। कोतवाली पुलिस द्वारा गोकशी के मामले में पकड़े गये एक संदिग्ध के पास से चरस निकलने के बाद उसे एनडीपीएस में जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गोकशी की फिराक में हैं। सूचना पर बताई गई जगह महेशपुरा रोड पर जब पुलिस ने छापा मारा तो उसे वहां गोकशी के निशान तो नहीं मिले लेकिन तीन लोग उसकी गिरफ्त में जरूर आ गये जिनकी तलाशी लेने पर कल्लू नामक आराजीलेन निवासी व्यक्ति की जेब से 125 ग्राम चरस जरूर बरामद हो गई। पुलिस ने उसके विरुद्घ एनडीपीएस में मुकेदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है जबकि दो लोग अभी भी कोतवाली में बैठा कर रखे गये हैं।







Leave a comment