उरई  । नगर में बजरिया स्थित विजय नगर में हिरा एजुकेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उरई नगर के भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा, विशिष्ट अतिथि संजय कुरेले ( पत्रकार ) एवं स्कूल के संरक्षक सुरेंद्र सोनी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए माँ सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण किया ।  स्कूल के प्रबंधक मुहम्मद मुशीर के द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
स्कूल में पी जी से कक्षा पांच तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि गौरीशंकर वर्मा , विशष्ट अतिथि संजय कुरेले , संरक्षक सुरेंद्र सोनी सहित भाजपा नेता प्रदीप चौहान एवं दिवाकर शास्त्री ने अपने हाथों से मैडल और पुरूस्कार वितरित किये । स्कूल में कक्षा पी जी में तानी फातिमा ने प्रथम , उवैश ने द्वितीय एवं अल्फिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार कक्षा एल के जी में सुमाल्या ने प्रथम , आर्या सक्सेना ने दूसरा एवं अल्शिफा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । कक्षा एक में अलीजा खान ने पहला , अनस ने दूसरा एवं सैफ व् तमजीद तीसरे स्थान पर रहे । कक्षा दो में लायबा खान पहले , फहद अली दूसरे और तलहा तीसरे स्थान पर रहे । इसी प्रकार कक्षा तीन में अयान अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं हिरा नूर और फलक नाज दूसरे व् तीसरे स्थान पर रहे । कक्षा चार में इबाद अली ने पहला , मो फाजिल ने दूसरा और जैद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । कक्षा पांच में करिश्मा ने पहला , साबिया ने दूसरा एवं ताहिर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि नगर में किसी भी वार्षिकोत्सव में उनका यह पहला कार्यक्रम है और जब उन्हें पता चला कि ये विद्यालय अल्पसंख्यक बस्ती में है तो उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद यहाँ आने के लिए तुरंत सहमति दे दी । उन्होंने कहा कि बजरिया में ऐसे विद्यालय का संचालन करना रीढ़ की हड्डी है जहाँ से निकल ये बच्चे अपने नगर के साथ साथ देश का नाम रौशन करेंगे । उन्होंने कहा कि विद्यालय का अनुशासन ही वहां की शिक्षा की गुणवत्ता को बताता है और जिस तरह इस विद्यालय के बच्चे बिना शोर गुल किये अनुशासित बैठे है , इससे इस विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई सवाल नहीं कर सकता ।
अंत में स्कूल के संरक्षक सुरेंद्र सोनी के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया । इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या गजाला अख्तर , शिक्षक – शिक्षकाओं रोहित रतन , पवन दुबे , शशांक द्विवेदी , शहबाज अख्तर , केसर , रूबी , रहनुमा , सोनम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

Leave a comment