झांसी ।  प्राचीन लक्ष्मी तालाब की साफ़ –सफाई और जीर्णोद्धार में जुटे ये सामाजिक कार्यकर्ता पौराणिक नायक भागीरथ के अमर अवतार को जीते हुए नजर आ रहे हैं । मानवता शक्ति फ़ाउनडेशन के बैनर तले किए जा रहे इस प्रयास ने पुराने तालाबों को बचाने की जरूरत को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की संभावनाएँ बलवती बना दी हैं ।

कई पेशेवर संगठनों ने बुंदेलखंड में नदी और तालाब की साफ़ सफाई के नाम पर जो लूट मचाई उससे यह मिशन बेहद बदनाम हो चुका है लेकिन मानवता शक्ति जैसे कम जाने पहचाने संगठन इस मामले लोगों का भरोसा बचाने के लिए आगे आए तो हालात बदलने के आसार बन गए हैं । लक्ष्मी तालाब की साफ़ सफाई की मुहिम से उन्होने इस काम में प्रमाणिकता की मिसाल पेश की है । इन लोगों ने तालाब से 8 ट्रक जल कुंभी और गाद को बाहर निकाला । जिन्न की तरह जुटे इन लोगों की मेहनत और लगन देख कर लोग विह्वल हो गए हैं ।

इसी कारण जब इस अभियान के अगुआ हेमंत वर्मा ने लोगों से कहा कि तालाब के घाटों और लक्ष्मी मंदिर के पीछे कूड़ा करकट और गंदगी न फेंके , न ही शौच करें ।  उन्होने प्रदूषित पानी से होने वाले नुकसान के वारे में बताया । संरक्षक आशीष कुमार अधिवक्ता , भगवान दास , जितेंद्र कुमार , रश्मि , ठाकुरदास आदि मुख्य रूप से इस अभियान में शामिल रहे ।

Leave a comment