उरई। दिल्ली के पुलिस कर्मी की पिस्टल और मोबायल चोरी करके भागा युवक यहाँ छिपा था जिसे सटीक मुखबरी के चलते पहुँची दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबोच लिया ।

बिहार के रहने वाले उक्त युवक को उसके परिवार वाले काम में हाथ बटाने के लियी दिल्ली ले आए थे लेकिन बुरी आदतों की वजह से ईमानदारी से मजदूरी करने की बजाय वह चोरी चकारी करने वालों के साथ जुड़ गया ।

कई बार इसके चलते वह पकड़ा भी गया । इसी बीच एक दयालु पुलिसवाले ने उसे सुधारने के लिए काम पर अपने घर रख लिया । लेकिन उसने अपने उसी सरपरस्त को शिकार बना लिया । गत दिनों रात  में पुलिस हेड कांस्टेबल और उसके घर के लोग जब सो रहे थे उसने घर में टंगी उसकी पिस्टल और उसका मोबायल उठाया और भाग निकला । पुलिस वाला सुबह जब उठा तो चोरी का पता चलने पर उसके होश उड़ गए । डिपार्टमेंट का मामला होने से दिल्ली पुलिस ने युवक का सुराग पाने के लिए पूरी ताकत लगा दी । इस बीच पता चला कि वह उरई में है । दिल्ली पुलिस की टीम यहाँ आई और उसने मदद के लिए पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई से संपर्क किया । मंगलवार को सुबह कोतवाली पुलिस के साथ जा कर दिल्ली पुलिस की टीम ने युवक को उसके छिपने के ठिकाने पर दविश दे कर दबोच लिया ।

Leave a comment