
कोंच-उरई । कपड़ा व्यापारी कल्याण समिति कोंच के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ निर्वाचन अधिकारी योगेन्द्र अरूसिया ने दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा कि समूची कमेटी कपड़ा व्यवसायियों की तकलीफें दूर करने और उनके हित में काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार कार्य में ग्राहकों से बाजिब मुनाफा कमाते हुये अपने व्यवसाय को आगे ले जाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि व्यापार में साख काम करती है और व्यापारी भाई ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे उनकी साख प्रभावित हो। सीओ नायक ने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक कोंच नगरी कपास की काफी बड़ी मंडी रही है, इस नगर को व्यापारिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं, कपड़ा व्यापारियों को बहुत बहुत बधाई देता हूं। जहां भी उनकी जरूरत पड़े बेझिझक बतायें, उन्हें बहुत अच्छा लगेगा यदि वह किसी काम आ सकें।
यहां बल्दाऊ धर्मशाला में बीती देर शाम कपड़ा व्यापारी कल्याण समिति कोंच के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा नगर के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया के सिरौठिया मुख्य आतिथ्य, सीओ नवीनकुमार नायक, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष ओमशंकर अग्रवाल के बिशिष्टï आतिथ्य में संजोये गये इस गरिमापूर्ण आयोजन में चुनाव अधिकारी योगेन्द्र अरुसिया ने सभी पदाधिकारियों अध्यक्ष आनंदप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजीव गर्ग, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज अहमद, महामंत्री हनुमंत कुशवाहा, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र वमार्, संगठन मंत्री सरोज वैद, ऑडीटर रमेश तोसामी, रीता अरूसिया, संजय बोहारे बाले, भास्करसिंह माणिक्य, आशीष बजाज सहित ग्यारह कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सुनील लोहिया, डॉ. दिलीप अग्रवाल, संजीव तिवारी, राजीव रेजा, केशरीमल तरसौलिया, नवनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो-कों







Leave a comment