उरई । रामपुरा ब्लाक की टीहर न्याय पंचायत के मुख्यालय पर लगभग सप्ताह भर से भगवत भक्ति की  बयार बह रही है । पूरा गाँव इसे लेकर नई तरह की उमंग से ओतप्रोत है । गाँव के वातावरण को यह मोड देने का श्रेय कालीचरण के दरवाजे पर हो रही श्रीमदभागवत कथा को है । कथारस के पान के बाद गाँव वालों की दिनचर्या ही बदल गई है । गाँव के बिगड़े युवक तक  सात्विकता और संस्कारों की  राह पर चल पड़े हैं ।

कथा व्यास पंडित सुबोध शुक्ला विधूना वाले श्रीमदभागवत की कथा का पाठ यहाँ कर रहे हैं जिनकी वाणी किसी जादू से कम नहीं है नतीजा है कि जितनी  देर कथा चलती है लोग सुध बुध खोये बैठे रहते हैं । शांति और अनुशासन का ऐसा दिव्य दृश्य  दुर्लभ होता है । गुरुवार को छठवे दिन पंडित जी  ने यहाँ कंस वध की कहानी सुनाई । श्रद्धालु इस कथा के प्रसंगों पर कभी द्रवित हो जाते तो उनकी आँखों में नमी झलकने लगती तो कभी रोमांचित हो जाने से उनकी भुजाओं से नथुने तक फड़कते दिखते । आज इस कथा का छटवा  दिन था ।

 

 

Leave a comment