उरई। सामान लेने के लिए रुपया लेकर औरैया निकला माधौगढ़ का दुकानदार शेरगढ़ घाट पुल के पास से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। संवेदनशील दस्यु प्रभावित क्षेत्र में हुई इस घटना को सनसनीखेज माना जा रहा है। औरैया और जालौन दोनो जिलों की पुलिस युवा व्यापारी का पता लगाने के लिए हरकत में आ गई है। कस्बा माधौगढ़ के मोहल्ला विजय नगर निवासी अंकित गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता गुरुवार को सुबह अपने घर से दुकान का सामान लेने के लिए 30 हजार रुपये लेकर औरैया रवाना हुआ था। आज सुबह तक जब उसकी वापसी नही हुई तो घरवाले चितिंत हो गये। उन्होंने पुलिस को खबर की इस बीच शेरगढ़ घाट के यमुना पुल पर लावारिस हालत में उसकी बाइक बरामद की गई है। लेकिन युवा व्यापारी का कोई पता नही चल पा रहा है। औरैया के सीओ ने बताया कि व्यापारी का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया गया है तांकि उसके लोकेशन को कोई सुराग मिल सके लेकिन इस मामले में कोई बड़ी कामयाबी अभी तक नही मिल पाई है।

One response to “औरैया सामान लेने गया माधौगढ़ का युवा व्यापारी लापता, शेरगढ़ घाट पुल पर लावारिस हालत में बरामद हुई बाइक”

  1. Aman Avatar

    Nothing else

    Like

Leave a reply to Aman Cancel reply