उरई। कोतवाली जालौन पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 05 किलो अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अनुराग प्रताप सिंह पुत्र स्व. किशुनलाल कौशल जाटव निवासी ग्राम कुंदारी थाना रेंढर जनपद जालौन है। पुलिस ने उसके कब्जे से 05 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
इस संबंध में कोतवाली जालौन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।






Leave a comment