बुन्देलखण्ड के जालौन जनपद के उरई में मंगलवार की दोपहर अचानक बारिश हुई। जिससे लोगों को जहां गर्मी से छुटकारा मिला तो वहीं उमझ का भी सामना करना पड़ा।
सोमवार से अचानक जनपद जालौन के उरई तापमान बढ़ गया। आसमान से आग बरसने लगी। दिन का हाल तो भूले, रात भी लोगों की मुशिकल से गुजरी। ऐसा ही हाल मंगलवार को भी था। इसी दौरान दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश हुई। जिसे देख लोगों के चेहरे में खुशी झलक उठी। बारिश को देख लोग झूम उठे। लेकिन कुछ देर बाद बारिश ने बंद हो गई। जिससे लोगों को अब उमस का भी सामना करना पड़ा।

Leave a comment