उरई। सांप काटने से किशोरी की मौत हो गई। रामपुरा थाने के टीहर गांव में रामकरन की पुत्री पूजा 16 वर्ष को सोते समय सांप ने काट लिया। घर वालों ने जब उसे अचेत हालत में खाट पर पड़े देखा और उसके मंुह से झाग निकल रहा था। तो पूरा परिवार बदहवास हो गया। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन उपचार के दौरान ही उसके प्राण पखेरु उड़ गए।






Leave a comment