उरई। भाई के साथ पेपर देने जा रही बहन की बाइक टैªक्टर से टकरा जाने के कारण उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
झांसी जनपद के पूंछ थानान्तर्गत ग्राम खिल्ली निवासी पुरुषोत्तम की पत्नी शिल्पी 30 वर्ष बीएलटी का पेपर देने अपने मायके डकोर आई थी। मंगलवार की सुबह शिल्पी का भाई नरेन्द्र यादव 24 वर्ष उसे बाइक से उरई में वंशीधर कालेज ले जाने के लिए निकला। रास्ते में कुसमिलिया गांव में एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भाई-बहन दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गये।
दोनों को पहले जिला अस्पताल लाया गया। जहां से शिल्पी को हालत गम्भीर होने के कारण रेफर कर दिया गया। उसे जब उपचार के लिए झांसी ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Leave a comment