उरई। कोंच में बेहतर पुलिसिंग के लिए बार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील लोहिया ने कई सुझावों के साथ जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। सुनील लोहिया ने ज्ञापन में जहां कोंच की पुलिस व्यवस्था की सराहना की वहीं इस ओर भी ध्यान दिलाया कि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के लिए मार्कण्डेयश्वर तिराहे पर पुलिस पिकेट की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही उन्होनंे एक अन्य महत्वपूर्ण सुझाव में कहा कि नहर के पास पुलिस चौकी या सहायता केंद्र की व्यवस्था की जाये। इस इलाके में कोंच-उरई मार्ग और कोंच-एट मार्ग के यात्रियों का आवागमन होता है जिनके लिए निरापद माहौल सुनिश्चित करने हेतु ऐसी व्यवस्था लाजिमी है। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पाण्डेय ने रचनात्मक सुझाव देने के लिए सुनील लोहिया की सराहना की और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।







Leave a comment