उरई। हाइवे पर बड़ागांव के पास बाइक से जा रहे पिता-पुत्री सहित तीन लोगों की ट्रक की भीषण टक्कर से मौत हो गई। करसान निवासी नेतराम (30वर्ष) की पुत्री दीक्षा (9वर्ष) का हाथ खेलने के दौरान उखड़ गया था जिसे ठीक कराने के लिए वह भरसूड़ा बाइक से उसे और गांव के एक अन्य युवक धर्मेंद्र अहिरवार (22वर्ष) पुत्र सूरजभान को लेकर जा रहा था। बड़ागांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे नेतराम और दीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र अहिरवार ने उपचार के लिए झांसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

Leave a comment