उरई। कालपी से इलाहाबाद नगर निगम के लिए स्थानांतरित किये गये उप जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को आज जिलाधिकारी ने कार्यमुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर कालपी परगने का प्रभार बाहरी जनपद से स्थानांतरित होकर आये सतीष चंद्र को सौंप दिया है। गौरतलब है कि संजय कुमार सिंह ने जनपद में अपने कार्यकाल में लोगों पर कार्यकुशलता की बेहतरीन छाप छोड़ी। वे कोंच के बाद उरई सदर के उप जिलाधिकारी भी रहे। बाद में उनको कालपी में स्थानांतरित कर दिया गया था। तीनों ही परगनों में उन्होंने अपने कार्य निष्पादन से सभ्रांत से लेकर आमजनों तक को अपना मुरीद बनाया।

Leave a comment