उरई। जालौन के तहसील सभाकक्ष में आयोजित तहसील दिवस जनता दरवार में सुलखान सिंह के खिलाफ रंगदारी वसूली की शिकायत दर्ज कराई गई है। सीओ संजय कुमार ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश कोतवाली पुलिस को जारी किये। तहसील सभाकक्ष में एसडीएम सौजन्य कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मोहल्ला ओझा निवासी जागेश्वर साहू ने अपने पड़ोसी सुलखान सिंह यादव के खिलाफ एक गंभीर शिकायत सौंपी। जागेश्वर साहू का कहना है कि सुलखान सिंह दबंगई के दम पर उससे लंबे समय से रंगदारी वसूल कर रहा है। सोमवार की शाम वह अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ उसके दरवाजे पर आया और 20 हजार रुपये की डिमांड करने लगा। न देने पर सुलखान सिंह ने उसे गाली-गलौज करते हुए खतरनाक धमकियां दीं। देखना है कि सरकार बनते ही रंगदारी वसूलने वालों के हौसले पस्त करने का दावा करने वाली योगी सरकार सुलखान सिंह का क्या बिगाड़ती है।







Leave a comment