उरई। 2 अक्टूबर तक प्रदेश सरकार ने समूचे राज्य को खुले में शौच से मुक्त कराने का संकल्प साधा है। जनपद में भी इस संकल्प को साकार करने के लिए जिला प्रशासन कमर कस कर तैयारी करने में जुट गया है। मंगलवार को इस सिलसिले में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक बैठक जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिला स्वच्छता समिति की इस बैठक में जिलाधिकारी ने ओडीएफ के लिए चयनित 81 ग्रामों में शतप्रतिशत शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य पूरा करने की कार्ययोजना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण प्रत्येक ग्राम के लिए अलग से नियुक्त नोडल अधिकारी की देखरेख में होगा तांकि गुणवत्ता सुनिश्चित रह सके। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पूरा करने की जबावदेही मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी पंचायत के जिम्मे होगी इसलिए वे कोई कोताही न होने दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, डीआरडीए के परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







Leave a comment