कालपी-उरई। चिलचिलाती धूप के बावजूद मंगलवार को तहसील दिवस पर नावागंतुक उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र के सामने फरियादियों का तांता लगा रहा। रिकार्डतोड़ 91 प्रार्थनापत्र उप जिलाधिकारी ने पंजीबद्ध कराये। इस अवसर पर ग्राम मैनूपुर के निवासी रामबाबू ने अपनी जमीन पर अनधिकृत कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। ग्राम चतेला निवासी भोला ने गांव के खराब हैंडपंप को सुधारने की मांग की। सभी प्रार्थनापत्रों पर उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सटीक और प्रभावी निर्देश जारी किये। इस मौके पर डिप्टी एसपी सुबोध गौतम, तहसीलदार जितेंद्र पाल, एसडीओ विद्युत अजय कुमार, नगर पालिका के अवर अभियंता तोताराम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डाॅ. मुलायम सिंह राजपूत समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment