उरई। फिल्मों में किसी भी रूप में काम करने और कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं को मुंबई जाकर भटकने की जरूरत नही है। उनके अपने शहर में ही अवसर उनका दरवाजा खटखटा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए खान फिल्मस के डाॅयरेक्टर और निर्माता बली खान ने बताया कि उरई में फिल्म सिटी के निर्माण का आधा कार्य पूरा हो चुका है। मकसद बाॅलीबुड की तर्ज पर उरई को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आॅलीबुड के नाम से ब्रांड के बतौर स्थापित करना है। फिल्म क्षेत्र की हर विधा में अपना लोहा मनवा चुके दिग्गज इसमें योगदान करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक लोगों को खान फिल्मस में संपर्क करना चाहिए। उन्हें सिगिंग, डांसिंग, स्टोरी राइटिंग, गीत लेखन आदि किसी भी हुनर को विशेषज्ञता के स्तर पर सीखने का अवसर दिया जायेगा। इस बीच खान फिल्मस की निर्माणाधीन फिल्म जुड़वा भाईजान की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है। शूटिंग को पूरी करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।







Leave a comment