
उरई । योगी सरकार सभी की सहायता करती है। फिर चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो। कुछ ऐसा ही संदेश सीएम योगी ने बुन्देलखण्ड के जनपद जालौन में रहने वाली मुस्लिम समाज की कैंसर पीड़ित की आर्थिक मदद देकर दिया।
जनपद जालौन के उरई कोतवाली अन्तर्गत आजाद नगर में मुस्लिम समाज की महिला आयशा बेगम पत्नी फारुक उद्दीन रहती है। महिला को लीवर में गाठ है। जिसके ऑपरेशन में काफी रुपए खर्च होना है। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह परेशान थी। उसने सीएम योगी से आर्थिक मदद मांगी थी। 22 मई को संजय गांधी के डॉक्टर वीके कपूर ने 22 मई को ऑपरेशन किया था। सीएम योगी ने महिला की मदद करते हुए मुख्यमंत्री कोष से पैसा रिलीज करते हुए आर्थिक मदद की।







Leave a comment