
उरई। निकाय चुनाव तिथि की घोषणा कभी भी हो सकती है। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कराने के लिए अवांछनीय तत्वों के खिलाफ अभी से निरोधात्मक कार्रवाही की जाये। ऐसे ही सख्त निर्देशों के साथ आज जनपद जालौन के जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ थानेदारों और क्षेत्राधिकारी की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने गैंगस्टर का गलत उपयोग न करने की भी हिदायत दी।
जनपद जालौन के जिलाधिकारी नरेश शंकर पांडे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए सभी थानेदारों से कहा कि निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदार्शिता के साथ करायें। किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निकाय चुनाव को देखते हुए अभी से ही अवांछनीय तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाही की जाये। वह कभी भी निरीक्षण कर सकते है। यदि निरीक्षण में कोई लापरवाही मिली तो दोषी थानेदार के खिलाफ कार्रवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि गैंगस्टर का दुरुप्रयोग कतई नहीं होना चाहिए। वास्तव में जो अपराधी है उसी पर गैंगस्टर की कार्रवाही की जाये। किसी को भी नजायज नहीं सताना चाहिए। जो अपराधी पकड़ से दूर हैं उनकी सम्पति की कुर्की कर कार्रवाही करें। पुराने मामलों की विवेचनाओं को शीघ्र पूरा कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाही करें और पीड़ित को न्याय दें।
वहीं जनपद के पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद ने बैठक में थानेदारों को निर्देश दिये कि थाने में आने वाले फारियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शीघ्र निस्तारण करंे। जिले स्तर की शिकायतों को जिले में निपटाकर खत्म करें। जब पीड़ित को न्याय यहीं पर मिल जायेगा तो वह मुख्यमंत्री तक नहीं जायेगा। इसलिए हमें प्रयास करना चाहिए पीड़ित को थाने से ही न्याय मिल जाये।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी और जनपद के थानेदार मौजूद रहे।







Leave a comment