
उरई। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत प्रत्येक घर परिवार में शौचालय का निर्माण हेतु प्रधानो को अपने ग्राम के नागरिकों को प्रेरित कर शौचालय निर्माण कराना है। इसी बात के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है।
उक्त बात जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने आज जानकी पैलेस उत्सव गृह में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद में खुले में शौच मुक्त किये जाने हेतु ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण हो और उनका उपयोग हो जिससे खुले में शौच करने पर प्रतिबन्ध हो और प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया जा सके। प्रत्येक ग्राम प्रधान ऐसे घरों के मुखिया को जिनके घरो में शौचालय नहीं है। शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित करें। उन्हें जानकारी कराये कि खुले में शौच जाने से वह अपने घरो में बीमारियों को आमंत्रण दे रहे है। खुले में शौच करने से मक्खियां गंदगी पर बैठती है और वही मक्खियां घरों में आपके खाने-पीने की वस्तुओं पर बैठ कर उन्हें प्रदूषित कर देती है और वही खाना सारा परिवार खाता है और बीमार पड़ जाता है। कभी-कभी तो वह डायरिया का रूप लेकर मनुष्य की जीवन लीला भी समाप्त कर देता है। इन सबसे बचने हेतु शौचालय निर्माण कराकर खुले में शौच करने की परम्परा को खत्म करना होगा। आप लोग मोबाइल, मोटर साईकिल आदि महंगे सामान क्रय कर लेते है किन्तु बहुत कम लागत में बनने वाले शौचालय का निर्माण नहीं कराते यह भी बहुत गलत है। शौचालय निर्माण हेतु सरकार पात्रता के आधार पर अनुदान दे रही है। शौचालय का निर्माण स्वयं लाभार्थी को कराना होता है। इस हेतु धनराशि तीन किस्तो में अनुदान के रूप में दी जाती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आपकी शिकायत है कि बालू उपलब्ध नहीं हो पा रही है इसके लिए प्रशासन आपको शौचालय निर्माण हेतु बालू उपलब्ध करायेगा। किन्तु वह शौचालय निर्माण में ही इस्तेमाल हो अन्य किसी कार्य में नहीं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसपीसिंह, उप निदेशक पंचायती राज झांसी आरएस चैधरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आशाराम, आयुक्तमनरेगा पीसी चन्दोल, उपायुक्त एनआरएलएम अशोक गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी राज बहादुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य सहित जनपद की ग्राम पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- कार्यशाला को संबोधित करते डीएम
फोटो नंबर- -1







Leave a comment