उरई। गोपालगंज सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गहोई धर्मशाला के पदाधिकारियों के इशारे पर गरीब सब्जी विक्रेताओं के उत्पीड़न को तत्काल रोके जाने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव दादी के नेतृत्व में मोहल्ला गोपालगंज स्थित सब्जी मंडी के सब्जी विके्रता असलम राईन, अकबर राईन पप्पू मंसूरी, आरिफ, रामसिंह, कमलेश साहू, जफर राईन महबूब राईन, चंद्रशेखर, आमिल राईन, फहीम, भूरी, संजय, मुन्ना, सिराज, प्रागू आदि ने नगर को मजिस्टेªट को दिए गए ज्ञापन में जिलाधिकारी को ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि उन लोगों की सब्जी की दुकानों है मस्जिद के पीछे बनी एक भाग दुकान बीरपाल पुत्र पचे निवासी कुइया रोड उरई की दुकान को गहोई धर्मशाला के अध्यक्ष के कहने पर तोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाने के नाम व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त दुकान को तोड़ा गया है जबकि सभी लोग जमीन पर सब्जी बेचते है उनको जबरन हटाया गया है। जबकि जो लोग वास्तव में कब्जा किए है उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिद की जगह व सब्जी विक्रेताओं के स्थान पर धर्मशाला के लोग जबरन गैरकानूनी ढंग से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराना चाहते है। सब्जी विक्रेताओं ने गहोई धर्मशाला की सही नाप कराने व सभी दुकानों की नाप कराकर कार्यवाही करने की मांग की।







Leave a comment