कालपी(जालौन)। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से नगर के नुमायश मैदान में जलभराव हो गया है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों एवं दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसी परिसर स्थित विद्यालय के बच्चों को भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
नगर के आलमपुर मोहल्ले में स्थित प्राचीन नुमायश मैदान में पिछले दो दिनों से हुई बारिश में जलभराव हो गया है जिससे यहां पर बने मकानों व दुकानों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पालिका द्वारा जब निकासी की पोल भी बारिश ने खोल दी है। नुमायश ग्राउंडमें आसपास के लोग व दुकानदार बाजार का कूड़ा भी डाला जाता है। बारिश के बाद जलभराव होने से कूड़ा पानी में तैर रहा है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से लोग बेेहाल है और अपने घरों तक पहुंचने के लिए इसी गंदे पानी से होकर उन्हें गुजरना पड़ रहा है। सुरजीत सिंह ब्रजेश सिंह, कपिल मिश्रा, मुन्ना आदि लोगों ने बताया कि पिछले छह माह से मुनारश मैदान में न तो सफाई करायी गयी और न ही कूड़ा उठाया गया। बारिश ने यह समस्या और बढ़ा दी है। अब तो दुर्गंन्ध के कारण घरों में रहना दुश्वार है। आलम यह है कि घरों के बाहर पानी भरा हुआ है। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालय के आसपास भी पानी भरा है जिससे स्कूली छात्रों को भाी गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचना पडता है न ही नगर पालिका ने और न ही प्रशासन ने अभी तक यहां की सफाई कराने की जरूरत समझी। जिससे अब बीमारी फैलने के भी आसार है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह गंदा पानी महीनों तक दुर्गंन्ध फैलायेगा। अधिशाषी अधिकारी सुशील चैधरी ने बताया कि पालिका के द्वारा नुमायश मैदान को साफ कराया जाएगा तथा जल निकासी की व्यवस्था करायी जाएगी।

Leave a comment