कोंच-उरई । कोंच नगर की ऐतिहासिक धरोहर चंदेलकालीन सागर तालाब अब नये लुक में नगरवासियों के सामने है। दो दिन बाद यह नगर का एक अच्छा पिकनिक स्पॉट भी बनने जा रहा है। पालिका प्रशासन ने 10 जुलाई से नौका विहार सेवा देने की योजना तैयार की है। उस दिन भव्य रूप से इस सेवा का उद्घाटन भी होने जा रहा है। बड़ी नौका के साथ पैडल वोट भी मंगा ली गईं हैं। इसके अलावा बल्दाऊ धर्मशाला की तरफ नव निकर्मत प्लेट फॉर्म पर कैंटीन चलाने की भी योजना बनाई गई है ताकि लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ वहां शाम को पिकनिक का आनंद लेने जा सकें।
पालिका प्रशासन ने सागर तालाब के सुंदरीकरण में फिलहाल कोई कोर कसर बाकी नहीं रख छोड़ी है। सुंदरीकरण के साथ ही स्वच्छ पानी भरने की भी उसमें व्यवस्था की गई है जिसके चलते इस तालाब का नया संस्करण देखने लायक है। पालिका अब इस तालाब को उम्दा पिकनिक प्वाइंट भी बनाने की दिशा में चार कदम आगे बढ चुकी है जिसके चलते इस तालाब में नौका विहार सेवा शुरू की जा रही है। पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया ने बताया है कि आगामी 10 जुलाई सोमवार शाम 7 बजे भव्य समारोह के बीच नौका विहार सेवा प्रारंभ होने जा रही है। उन्होंने बताया है कि लोगों को यह बताते हुये उन्हें प्रसन्नता हो रही है कि सेवा में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े और सब कुछ शुभ ही शुभ हो इसके लिये पवित्र नदियों और तीर्थों के जल से तालाब का शुद्घीकरण किया जायेगा एवं वृहद् आरती तथा वैदिक रीति से पूजन अर्चन के साथ इस कार्य का आरंभ होगा।






Leave a comment