उरई। बुन्देलखंड में जनपद जालौन के कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत फैक्ट्री एरिया में सवारियों से भरी कार पलट गई। जिससे उसमें सवार कई सवारी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
उरई कोतवाली से सवारियों को लेकर कार क्रमांक 77 एच 9647 कालपी की ओर जा रही थी। कार जब फैक्ट्री एरिया से गुजर रही थी। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार सवारियां घायल हो गईं। यह देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पलात भेजा। जहां घायलों ने अपने नाम साबिर निवासी कदौरा व उसकी पत्नी, मिथलेश निवासी खरुसा व उनकी पत्नी और सूना निवासी करैहना निवासी कालपी और रवि बताया।

Leave a comment

Recent posts