उरई। जनपद के कोंच थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत का कारण साहूकारों द्वारा प्रताड़ना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

झांसी जनपद के कोंच थाना क्षेत्र में काशीराम कालौनी में 22 वर्षीय अंशु खान परिवार के साथ रहता है। अंशु खान ने स्थानीय लोगों से 16 हजार रुपए का कर्ज लिया था। जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। जिस कारण साहूकार मारपीट कर उससे अपना कर्ज मांग रहे थे। जिससे वह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। गत दिवस जब उसका पिता घर से बाहर था और घर में अकेला। तभी उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

 

Leave a comment

Recent posts