
कालपी(उरई )। विद्युत विभाग की अकर्मण्यता के चलते नगर के मोहल्ला नई बस्ती रामचबूतरा के बाशिंदे पिछले बीस वर्षो से मौत के साये मेें जीने को मजबूर है। कारण है कि लोगों के घरों की छूती हुई निकली हाईटेंशन लाइन। जिसे शिफ्ट कराने के लिए यहां के लोगों ने कई बार गुहार लगयाी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।
नगर में हाईवे के पास कालपी रोड पर स्थित रामचबूतरा नई बस्ती के लोगों को घरों में रहने के बावजूद भी 24 घंटे जान जाने की खतरा सताता रहता है। जिसका सबसे बड़ा कारण बस्ती के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन जो लोगों की छतों को छू रही है। जिसे लोगों ने बॉस के सहारा से रखा है नही तो जमीन पर गिरने से कोई रोक नही सकता। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले दो दशक से यह हाईटेंशन लाइन हम लोगों के लिए जी का जंजाल बनी है। जरा सी हवा चलने पर झूलते तार छतों की दीवारों से टकरा जाते है जिससे घरों में करेंट उतर आता है। सबसे ज्यादा खतरा बारिश में होता है। गीली दीवारों पर जब हाईटेंशन लाइन के तार छूते है तो बस्ती के अधिकतर घरों में करेंट दौड़ जाता है। गनीमत यह है कि अभी तक कोई हादसा नही हुआ है। लोगों ने बताया कि इस हाईटेंशन लाइन को बस्ती के ऊपर से शिफ्ट करवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग व तहसील स्थित कार्यालय में दर्जनों प्रार्थना पत्र दिए। लेकिन लाइन शिफ्ट होना तो दूर मौका मुआयना करने तक नही आया। सर्वाधिक खतरा राकेश ओमरे व महेश चंद्र के घर को है। इनके घर पर बनी सीठी पर इस लाइन के तार रखे है। जिन्हे बॉस केसहारे ईट पर रखा है। खालिद राईन, रमेश, महेश, रमजान, धीरेन्द्र आदि लोग बताते है कि बस्ती में घर बनवाकर पछता रहे है। रात में नींद भी इसी भय के कारण नही आती है। कई मर्तबा बारिश के मौसम में लोग घरों के ऊपर करेंट से झुलस तक गए है लेकिन विद्युत विभाग शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। महेश चंद्र ने बताया कि पिछले दो दशकों से वह इस समस्या को झेल रहे है तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक गुहार लगाई लेकिन हाईटेंशन लाइन जस की तस है। मौत के आगोश में जी रहे है। रूकसाना बेगम ने बताया कि गुहार लगाते-लगाते प्रार्थनापत्रों का ढेर लगा गया लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ। पूरे मोहल्ले के लोग डर-डर के जी रहे है। कभी भी किसी समय करेंट घरों में उतर आये कुछ कहा नही जा सकता। रहमान रहवानी नेबताया कि पिछले बीस वर्षो से इस हाईटेंशन लाइन का दंश झेल रहे है इसकों हटवाने के लिए कई जोड़ी जूते घिस गए लेकिन लाइन नही हटी। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन तो बहुत पहले से वहां से होकर गुजरी है और लोगों ने बाद में घर बनवाये है फिलहाल लाइन हटवाने या शिफ्ट करवाने की कोई योजना नही है।







Leave a comment