कालपी(उरई )। युवती के ससुरालीजनों नेे दहेज की मांग को लेकर दो वर्ष पूर्व उसे घर से निकाल दिया जब इतने से भी उनका गुस्सा शांत न हुआ तो ससुरालीजनों ने युवती के मायके आकर दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। युवती के भाई की तहरीर पर पति, सास, ननद, देवर, के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के रामचबूतरा निवासी चांद मंसूरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी बहिन को ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से मेरी बहिन मायके में रह रही थी तथा इसी बात को लेकर एक मामला न्यायालय में भी चल रहा है। बीते 6 जुलाई को मामले की तारीख में जब हम लोग अपनी बहिन को लेकर उरई न्यायालय गये तो ससुरालीजनों से बाद विवाद हुआ उसके बाद देर शाम पति, इरशाद, सास, मुमताज, देवर मोनू, ननद गुड्डी कालपी आये और घर में घुस आए उस वक्त घर में केवल महिलाएं थी। ससुरालीजनों ने दहेज की मांग की और जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। उक्त घटना की तहरीर कोतवाली में दी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने दहेत उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।







Leave a comment