रामपुरा(उरई )। खंड विकास अधिकारी रामपुरा मनोज कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों एवं प्रधानों के साथ बैठक कर शौचालय निर्माण एवं वृक्षारोपण को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विकास खंड कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत चिन्हित किए गए लोगों के शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाए। उन्होंने 9 मजरों में जो विकास कार्य किए जा रहे है उन्हें जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीओ पंचायत अंगद सिंह कछवाह, संजय श्रीवास, प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्यामबाबू, प्रेम सिंह गौतम, ग्राम प्रधान राजकुमार, अरविंद कुशवाहा, बीरसिंह राठौर, देवेन्द्रकुमार, बालकराम, मिथलेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीर रत्नम सहित सभी पंचायत सचिव मौजूद रहे।







Leave a comment