उरई। शिवपाल सिंह यादव युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश की बैठक वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह यादव के आवास पर हुई जिसमें वाहिनी की नई कमेटी के गठन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 13 तारीख को सुबह दस बजे मेडीकल कालेज के पास राज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यकारणी की घोषणा की जाएगी। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष स्वदेश यादव मौजूद रहेगे। जबकि कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश उपाध्यक्ष सागर शिवहरे द्वारा की जाएगी। बैठक में शिवा गुर्जर, सालिम खान, प्रियम यादव शाहरूख मंसूरी, राममिश्रा, अंकुश तिवारी, हरीनारायण तिवारी, मनमोहन यादव, संदीप यादव, रवि बउआ, झुन्डे यादव, गीताशरण यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a comment