उरई। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में तमाम धरना प्रदर्शन के बाद मंडलायुक्त झांसी के द्वारा दिए गए आश्वासन पर भी न्याय न मिलने पर लोक शिक्षा प्रेरकों ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उनकी मांगों को निस्तारित करने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में लोक शिक्षा प्रेरक राजकुमार, सचिन साहू कल्पना भारती, जिलाध्यक्ष कालीदास तिवारी, राजकुमारी, अमित पचौरी, अवधबिहारी, सुनील कुमार, जयवीर सिंह, शंकर सिंह, विक्रम आदि ने अवगत कराया कि साक्षर भारत मिशन के तहत 564 ग्राम सभाओं में दो-दो प्रेरकों की तैनाती की जानी थी जिसमें एक महिला और पुरूष कुल 1128 प्रेरकों का चयन किया जाना था लेकिन 219 प्रेरकों का चयन अभी भी अवशेष है। जबकि पूर्व के बीएसए राजेश कुमार वर्मा द्वारा सभी ग्राम सभा से प्रस्ताव मंगा लिए गए थे। चयन न होने पर उन लोगों ने कलेक्टेªट में धरना दिया था इस दौरान भ्रमण पर आए कमिश्नर झांसीके द्वारा पंद्रह दिन के भीतर मांगों के समाधान के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है। सूची तैयार होने के बाद उसे प्रकाशित नही किया जा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा साक्षर भारत मिशन को सौ दिवसीय कार्य योजना से जोड़ा गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि 219 प्रेरकों का चयन कर पठन पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाए , प्रेरकों की बकाया मानदेय राशि का भुगतान किया जाए, सभी साक्षरता कर्मियों का अवशेष मानदेय का भुगतान किया जाए, साक्षरता कर्मियों की संविदा अवधि बढ़ाई जाए, रामपुरा महेबा के ब्लाक समन्वयकों का चयन किया जाए।
फोटो परिचय- जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते प्रेरक







Leave a comment