
उरई। केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह के 66 वें जन्मदिवस के अवसर पर आज भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया।
युवा भाजपा नेता एवं युवा खांगर क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमकार ठाकुर उर्फ विक्की भइया पिंडारी के नेतृत्व में जालौन रोड स्थित महाकालीदास इंटर कालेज के सामने केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह का 66 वां जन्मदिवस वनमहोत्सव के रूप में मनाया। ओमकार के अलावा डा. जीएस परिहार, अजीजुल हसन, रामबीर सिंह परिहार, शोएब खान, मो. आरिफ, मो. आमिर अंसारी, मो. नदीम, मिथुनसिंह परिहार, नृपत परिहार, कादिर मंसूरी, सलमान मसूदी आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह के दीर्घायु की कामना की।







Leave a comment