कुठौंद(उरई )। सिरसा कलार थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी मारूती बैन निकली चोरी की चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
थाना सिरसा कलार पुलिस जब वाहनों की चेकिंग कर रही थी उसी दौरान मारूति वैन नंबर डीएल 2 सीआर 6257 आई जब चालक से कागज मांगे को उसकी जुवान लड़खड़ा गई और वैन में सवार लोग भागने लगे। इस पर पुलिस ने सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूंछतांछ के दौरान
सेनू जादौन उर्फ भूपेन्द्र पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी बिचौली थाना कुठौंद,कल्लू पुत्र हरीशंकर मिश्रा मदनेपुर थाना गोहन,करन राजपूत पुत्र बृजेश राजपूत ऊमरी थाना रामपुरा,
अंकित शर्मा पुत्र मनोज शर्मा गांधी नगर उरई, ने बताया कि मारूतिव ैन चोरी की है। दिल्ली की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वह घूम रहे थे। यह गाड़ी आठ सितंबर 2016 को औरैया से चोरी की गई थी जिसका मुकदमा औरैया कोतवाली में धारा 406,201 के तहत दर्ज है। गाड़ी मालिक बालमुकुन्द अवस्थी पुत्र मूगालाल अवस्थी बताया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 411,413,420,467,468 के तहत दर्ज कर चालान कर दिया।






Leave a comment