
जालौन – उरई । समस्त व्यापारी अपनी जीएसटी पर माईग्रेसन शीघ्र कर लें और जिन व्यापारियों की प्रोविजनल आईडी नहीं आयी है। तब तक वह बिल पर आईडी अपात्र लिख कर व्यापार कर सकते हैं। उक्त बात जीएसटी गोष्ठी एवं परिचर्चा के आयोजन के दौरान विभाग के अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने व्यापारियों को संबोधित करते हुये कहीं।
जीएसटी गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन सिटी काम्पलेक्स में अभिषेक श्रीवास्तव एडवोकेट द्वारा किया गया जिसमें व्यापारियों को जीएसटी के बारे में जानकारी दी गयी। एवं व्यापरियों के सवालों का जबाव अधिकारियों द्वारा बडी ही सरल भाषा में व्यापारियों को दिये गये। तो वहीं परिचर्चा में बोलते हुये वाणिज्य विभाग के अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार एवं रविकान्त ने संयुक्त रूप से बोलते हुये कहा कि समस्त व्यापारी अपनी जीएसटी पर माईग्रेसन सीघ्र कर लें और जिन व्यापारियों की प्रोविजनल आईडी नहीं आयी है। तब तक वह बिल पर आईडी अपात्र लिख कर व्यापार कर सकते हैं। जिससे व्यपारियों को व्यापार करने में कोई कोई दिक्कत का सामना न करना पडे तो वहीं अधिकारी ने कहा कि जीएसटी का डर दिखाकर छोटे दुकानदारों का शोषण करने वाले बडे व्यापारियों पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से डा0 आरएन गुप्ता, दीपक मित्तल, गोविन्द नारायण गुप्ता, हरीओम श्रीवास्तव, क्षितिज गुप्ता, पंकज अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता, आदित्य नारायण तिवारी, विश्नू अग्रवाल, आदि व्यपारी मौजूद रहे।







Leave a comment