जालौन   -उरई । दो माह से ज्यादा समय से निलंबित चल रहीं सात खाद्यान्न दुकानों के स्थान पर नयी खाद्यान्न दुकाने खोले जाने के आदेश जिला अधिकारी ने उपजिलाधिकारी को दिये।
ृ जिला अधिकारी नरेन्द्र शंकर पांडेय ने उपजिलाधिकारी सौजन्य कुमार विकास को निर्देश देते हुये कहा कि तहसील क्षेत्र के विकास खंड जालौन के ग्राम हथना बुजुर्ग, गिधौसा, इटहिया, चौथ व विकास खंड कुठोंद के ग्राम छानी अहीर, पंडितपुर, कुरौली की दो माह से ज्यादा समय से लंबित खाधान की दुकानों के स्थान पर नई दुकानों को 31 जुलाई तक खोले जाने के निर्देश दिये जिससे राशन कार्ड धारकों को गांव में ही आशानी से खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

 

Leave a comment