जालौन -उरई । चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट। पीडित महिला ने तीन लोगों के खिलाफ गाली-गलौच कर मारपीट किये जाने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला से प्रार्थना पत्र लेकर महिला को न्याय दिलाये जाने का आश्वासन दिया।
केातवाली क्षेत्र के ग्राम हरकोती निवासी आशा देवी परिहार पत्नी राधेश्याम ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देते हुये बताया कि वह अपने चबूतरे का निर्माण कर रही थी। उसी दौरान गांव के ही राम मिलन पुत्र हिम्मत सिंह ने निर्माण करने से रोका जब उसने निर्माण बंद नहीं किया तो राम मिलन इनकी पत्नी सुरेन्द्र देवी व नन्हे राजा ने एक राय होकर उसके साथ गाली गलौच कर उसकी मारपीट कर दी। पीडित महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी। पुलिस ने महिला से प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच प्रारम्भ की।







Leave a comment