जालौन – उरई । विधुत विभाग की लापरवाही से एक बडा हादसा होते टला खेत में टूटी पडी एचटी लाईन की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे किसान को करंट लगने से वह झुलस गया। तो वहीं एचटी लाईन की चपेट मंे आने से ट्रैक्टर में आग लग गयी। ग्रामीणों की सूझ बूझ से एक बडा हादसा होते टला तो वहीं विधुत विभाग की लापरवाही से ्रग्रामीणाों में भारी आक्रोश है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा में गोपाल जी दिघर्रा के खेत पर गांव का ही निवासी संतोष कुमार निरंजन पुत्र राघवेन्द्र निरंजन उम्र 43 वर्ष ट्रैक्टर से खेत में बखराई कर रहा था। तभी खेत में टूटी पडी एचटी लाईन की चपेट मंे ट्रैक्टर के आने से ट्रैक्टर में आग लग गयी। साथ ही ट्रैक्टर चला रहा उक्त किसान भी गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की सूझ बूझ से बडा हादसा टला। ग्रामीणों में विधुत विभाग की इस लापरवाही से भारी आक्रोश है। तो वहीं ग्रामीण गोपाल जी दिघर्रा, रमेश चन्द्र द्विवेदी, कोमेश याज्ञिक, हरी सिंह, रविन्द्र आदि नेे विधुत विभाग से मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।







Leave a comment