कालपी(उरई )। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
मालूम को कि उपनिरीक्षक शिवनारायन वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर इमरान पुत्र इकवाल को गिरफ्तार कर लिया। जो न्यायालय में पत्नी से विवाद के चलते गुजारा भत्ता जमा नही कर रहा था। कई बार उसे न्यायालय में हाजिर होने का नोटिस दिया गया। लेकिन वह न्यायालय नही गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे सोमवार को पकड़ लिया।

Leave a comment