कालपी(उरई )। छठी के कार्यक्रम में गांव के दबंगों ने कोटेदार व उसकी बहिन तथा पुत्र को घर में घुसकर लाठी डंडों से पीट डाला। कोटेदार की बहिन की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के निवासी गांव में रविवार की रात में कोटेदार बलराम यादव के घर पर छठी का कार्यक्रम चल रहा था तभी अचानक गांव के ही कोमल सिंह, बाबूराम, राजू अपने साथियों सहित लाठी डंडें लेकर कार्यक्रम स्थल पर आ गए और गालीगलौज करने लगे। जब इस बात का कोटेदार ने विरोध किया तो उसके ऊपर लाठी डंडों से प्रहार करने लगे। जिससे बचने के लिए कोटेदार अपने घर में घुस गया। दबंग उसके घर में घुस गए और कोटेदार की बहिन रामकुमारी व पुत्र लक्ष्मण को भी पीट डाला। ग्रामीण ने आकर मामले में बीचबचाव किया तब कहीं दबंग वहां से भागे। रामकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।







Leave a comment